UP: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची जारी: चुनाव आयोग 

ब्यूरो,

UP: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची जारी: चुनाव आयोग 

 

Lucknow /Jaipur. उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची (Final Voter List) जारी कर दी है। इस सूची में कई जिले ऐसे हैं जहाँ मतदाताओं की संख्या में कमी आई है, जबकि कुछ जिलों में संख्या बढ़ी है। लिस्ट जारी होते ही इस पर सियासत भी शुरू हो गई है।

विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) ने फाइनल लिस्ट पर सवाल खड़े किए हैं। सपा ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कई मांगें भी रखी हैं। साथ ही, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी मतदाता सूची को लेकर चुनाव आयोग पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव आयोग से मिलकर चुनाव लड़ती है।

समाजवादी पार्टी ने मांग की है कि चुनाव आयोग 403 विधानसभा क्षेत्रों के 1 लाख 77 हजार 516 पोलिंग बूथों की मतदाता सूची में लॉजिकल एरर और नो-मैपिंग के आधार पर काटे गए नामों, मृतक, स्थानांतरित (Shifted), अनुपस्थित और डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची उपलब्ध कराए। साथ ही, फॉर्म-6 के माध्यम से जोड़े गए और फॉर्म-8 से संशोधित नामों की बूथवार व विधानसभावार सूची तत्काल सभी राजनीतिक दलों को दी जाए।

उधर, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने जयपुर दौरे के दौरान यूपी में एसआईआर के बाद जारी हुई फाइनल वोटर लिस्ट को लेकर चुनाव आयोग और भाजपा पर तीखा प्रहार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *