चुनाव आयोग ने शुक्रवार को उत्‍तर प्रदेश में फाइनल वोटर लिस्‍ट जारी

ब्यूरो,

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को उत्‍तर प्रदेश में फाइनल वोटर लिस्‍ट जारी

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को उत्‍तर प्रदेश में फाइनल वोटर लिस्‍ट जारी कर दी। फाइनल सूची में 13 करोड़ 39 लाख 44 हजार 792 मतदाताओं के नाम हैं। मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि 6 जनवरी को जारी की गई ड्राफ्ट वोटर लिस्‍ट में 12.55 करोड़ मतदाताओं का नाम था। 6 मार्च तक दावे और आपत्तियां दर्ज करने का समय दिया गया। इसका हल होने के बाद अब फाइनल वोटर लिस्‍ट जारी की गई है। कोई भी इस https://electoralsearch.eci.gov.in/ वेबसाइट पर जाकर अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। जिनका नाम नहीं जुड़ पाया है, वे फार्म 6 भरकर जुड़वा सकते हैं।

लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में नवदीप रिणवा ने बताया कि फाइनल वोटर लिस्‍ट में पुरुष वोटरों की संख्‍या 7 करोड़ 30 लाख 71 हजार 61 है। इसी तरह महिला मतदाताओं की संख्‍या 6 करोड़ 9 लाख 9 हजार 525 हैं। प्रयागराज, लखनऊ और जौनपुर में मतदाताओं की संख्‍या बढ़ गई है। पुरुष वोटरों की संख्‍या जहां 54.54 प्रतिशत है वहीं महिलाओं की संख्‍या 45.46 प्रतिशत है। एसआईआर प्रक्रिया के बाद 84 लाख मतदाताओं के नाम बढ़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *