ब्यूरो,


ईरान के राष्ट्रपति का अमेरिकी लोगों के नाम एक खुला पत्र
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजे़श्कियन ने अमेरिकी लोगों के नाम एक खुला पत्र जारी किया है।
यह पत्र अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्र के नाम संबोधन से ठीक पहले जारी किया गया। इस पत्र मे मुख्य बातें जो उन्होंने अमेरिकी लोगों से कहीं हैं –
कोई दुश्मनी नहीं –
ईरान अमेरिकी लोगों, यूरोपियों या पड़ोसी देशों के प्रति कोई शत्रुता नहीं रखता। ईरान को खतरा बताना ऐतिहासिक सच्चाई और वर्तमान तथ्यों से मेल नहीं खाता। यह राजनीतिक और आर्थिक हितों से प्रेरित “निर्मित दुश्मन” की छवि है।
रक्षा का अधिकार –
ईरान ने जो कुछ किया, वह आक्रमण नहीं बल्कि उसका वैध आत्मरक्षा है। अमेरिका और इज़राइल के हमलों का जवाब दिया गया है।
युद्ध के हित ?
अमेरिकी लोगों से पूछा कि इस युद्ध से अमेरिका के किन हितों की रक्षा हो रही है? ‘America First’ नीति आज अमेरिकी सरकार की वास्तविक प्राथमिकता है या नहीं? क्या मासूम बच्चों की हत्या, कैंसर उपचार वाली दवा फैक्टरियों का विनाश या ‘पत्थर के युग में वापस ले जाना’ जैसी धमकियां अमेरिका की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचाने के अलावा कुछ करती हैं?
इज़राइल का प्रॉक्सी
अमेरिका इस युद्ध में इजरायल का ‘प्रॉक्सी’ बनकर काम कर रहा है। इजरायल चाहता है कि ईरान से लड़ाई आखिरी अमेरिकी सैनिक और आखिरी अमेरिकी टैक्सपेयर के डॉलर तक लड़ी जाए।