केराकत क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार रजक बने अपर पुलिस अधीक्षक, DM व SSP ने दी शुभकामनाएँ

आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

केराकत क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार रजक बने अपर पुलिस अधीक्षक, DM व SSP ने दी शुभकामनाएँ

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी केराकत अजीत कुमार रजक को पुलिस उपाधीक्षक के पद से अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रोन्नत होने पर आधिकारिक रूप से उनके कंधों पर अशोक स्तंभ (National Emblem) लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी की बधाई दी गई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने प्रोन्नत अधिकारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पद के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अपर पुलिस अधीक्षक श्री अजीत रजक अपनी नई भूमिका में और अधिक ऊर्जा व निष्ठा के साथ जनता की सेवा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने में अपना योगदान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *