पीएनजी कनेक्शन लेने के बाद भी उपयोग नहीं—डीएम सख्त, एलपीजी रिफिल पर रोक के निर्देश

आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

पीएनजी कनेक्शन लेने के बाद भी उपयोग नहीं—डीएम सख्त, एलपीजी रिफिल पर रोक के निर्देश

जौनपुर, 20 मार्च। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ०दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जनपद में संचालित नेशनल पीएनजी ड्राइव-2.0 को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामने आया कि जनपद में कुल 7242 पीएनजी कनेक्शन धारक हैं, लेकिन इनमें से केवल 3800 उपभोक्ता ही इसका उपयोग कर रहे हैं जबकि ₹3442 उपभोक्ता कनेक्शन होने के बावजूद पीएनजी का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।

इस पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए आईओसीएल के जनपदीय अधिकारियों, एलपीजी सेल्स एवं जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि ऐसे उपभोक्ताओं की एलपीजी गैस सिलेंडर के माध्यम से रिफिलिंग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए,ताकि वे पीएनजी कनेक्शन का उपयोग शुरू करें।

बैठक में सीनियर इंजीनियर सीएनजी/पीएनजी (आईओसीएल) को निर्देश दिए गए कि यदि पीएनजी आपूर्ति या संचालन में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो संबंधित उपजिलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने पीएनजी के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए गांव और कस्बों में विशेष कैंप आयोजित कर लोगों को इसके उपयोग के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व), जिला पूर्ति अधिकारी, आईओसीएल के अधिकारी, एलपीजी सेल्स टीम, जनपद के सभी अधिशासी अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *