आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,
बिजली उपभोक्ताओं की टेंशन लगातार बढ़ी टेंशन
उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं की टेंशन लगातार बढ़ी हुई है। दरअसल, प्रदेश में सरकार ने प्रीपेड स्मार्ट लगाने की प्रक्रिया को पूरा कराया गया है। इसके जरिए बिजली विभाग बकाए के टेंशन को खत्म करने की तैयारी में है। प्रीपेड स्मार्ट का लाभ यह होगा कि कंज्यूमर जितने पैसे का रिचार्ज कराएंगे, उस हिसाब से उतनी यूनिट बिजली की आपूर्ति की जाएगी। इसके बाद कनेक्शन खुद ही डिस्कनेक्ट हो जाएगा।
दोबारा रिचार्ज कराने पर ही बिजली की सप्लाई शुरू होगी। हालांकि, प्रीपेड मीटर ने बिजली उपभोक्ताओं की टेंशन बढ़ा दी है। पहले महीना खत्म होने पर बिजली बिल का भुगतान करना होता था, अब बिजली के लिए पहले पैसे जमा करने होंगे। ऐसे में उपभोक्ताओं के सामने समस्या है कि पिछले बकाए को चुकाएं या इस माह की बिजली के लिए मीटर रिचार्ज कराएं। इसको लेकर बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दे दी है।