ब्यूरो,
हथियार डाल दें, नहीं तो मौत तय’: ईरानी IRGC-सेना और पुलिस को ट्रंप का अल्टीमेटम
पश्चिम एशिया में जारी तनाव आज अपने सातवें दिन में प्रवेश कर चुका है। इसके बाद भी अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच संघर्ष कम होने के बजाय और बढ़ता हुआ दिख रहा है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर इस संघर्ष को लेकर सख्त संकेत दिए हैं। उन्होंने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड, सेना और पुलिस को हथियार डालने के लिए कड़ी चेतावनी दी है। व्हाइट हाउस में बोलते हुए ट्रंप ने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड, सेना और पुलिस से कहा है कि वे अपने हथियार डाल दें।