ब्यूरो,
यूक्रेन और अमेरिका-इस्राइल-ईरान युद्ध :- संघर्षों को सुलझाने का एकमात्र तरीका संवाद और कूटनीति ही है: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन और अमेरिका-इस्राइल-ईरान युद्ध को जल्द से जल्द समाप्त करने का आह्वान किया। दिल्ली में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि संघर्षों को सुलझाने का एकमात्र तरीका संवाद और कूटनीति ही है।