आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,
दबंगों के हमले में पांच घायल, अभी तक मुकद्दमा दर्ज नहीं
दबंगों के हमले में पांच घायल
जिला अस्पताल में चल रहा है ईलाज
अभी तक मुकद्दमा दर्ज नहीं हुआ है
जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के सुरुहूरपुर गांव में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। आपसी विवाद में दबंगों ने एक ही परिवार के पांच लोगों पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। घायलों में दो विकलांग, एक दिव्यांग और सात माह की गर्भवती महिला भी शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों ने बेरहमी की सारी हदें पार करते हुए गर्भवती महिला और शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को भी नहीं बख्शा। कुल्हाड़ी के वार से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। न्याय की गुहार लेकर थाने पहुंचे परिजनों को कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। उनका कहना है कि पुलिस दबंगों के दबाव में कार्रवाई करने से कतरा रही है।
घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।