Bueauro,
US ने दूतावास कर्मियों को इस्राइल छोड़ने की दी सलाह
पश्चिम एशिया में गहराते सैन्य तनाव के बीच अमेरिका ने इस्राइल स्थित अपने दूतावास कर्मियों को तत्काल देश छोड़ने के लिए कहा है।
शुक्रवार को अमेरिकी राजदूत माइक हक्काबी ने कर्मचारियों को भेजे आपातकालीन ईमेल में स्पष्ट किया कि जो भी कर्मचारी स्वेच्छा से जाना चाहते हैं, वे अविलंब प्रस्थान करें। यह कदम ईरान पर संभावित अमेरिकी हमले और क्षेत्र में बढ़ते युद्ध के खतरों को देखते हुए उठाया गया है।