ब्यूरो,
अमेरिका में एआई पर टकराव गहराया
USA…अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि सभी संघीय एजेंसियां अब धीरे-धीरे एंथ्रोपिक की एआई तकनीक का इस्तेमाल बंद करें.
यह आदेश उस समय आया है जब कंपनी और पेंटागन के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस्तेमाल को लेकर गंभीर विवाद चल रहा है.
दरअसल, मामला एआई तकनीक के सैन्य उपयोग को लेकर है। एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई ने रक्षा विभाग की कुछ शर्तों को मानने से इनकार कर दिया. उन्होंने साफ कहा कि उनकी कंपनी ‘अंतरात्मा के खिलाफ’ जाकर ऐसी शर्तें नहीं मानेगी, जिनसे एआई का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर निगरानी या पूरी तरह स्वचालित हथियारों में हो सके…