खुटहन पुलिस टीम द्वारा फ्रॉड का शिकार हुए शिकायतकर्ता के ₹ 99,280/- रूपये को शिकायतकर्ता के खाते में कराया गया वापस

आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

खुटहन पुलिस टीम द्वारा फ्रॉड का शिकार हुए शिकायतकर्ता के ₹ 99,280/- रूपये को शिकायतकर्ता के खाते में कराया गया वापस

जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुँवर अनुपम सिंह द्वारा जनपद में साइबर हेतु चलाये जा रहे कार्यवाही के अभियान अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के निर्देशन व पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्री रामाश्रय राय व साइबर टीम थाना खुटहन जौनपुर के अथक प्रयास से आवेदक का कटा हुआ 99,280/- रूपया वापस कराया गया। उक्त प्रकरण कि एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से आवेदक दिनेश कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 रामजीत गुप्ता निवासी ग्राम खुटहन बाजार थाना खुटहन जनपद जौनपुर का 99,280/- रूपया कटने के सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त हुआ, प्राप्त सूचना पर थाना खुटहन साइबर टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए कटी हुई सम्पूर्ण धनराशि-99,280/- रूपया होल्ड कराया गया। मा0 न्यायालय के आदेश से आवेदक को कुल होल्ड धनराशि 99,280/- रूपये बैंक द्वारा वापस करा दिया गया है।
कृत कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष श्री रामाश्रय राय थाना खुटहन जनपद जौनपुर
2. उ0नि0 श्री प्रेम शंकर सिंह थाना खुटहन जनपद जौनपुर
3. का0 आशीष यादव थाना खुटहन जनपद जौनपुर
4. का0 संजय चौरसिया थाना खुटहन जनपद जौनपुर
5. म0का0 श्वेता सिंह थाना खुटहन जनपद जौनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *