ब्यूरो,
अजित पवार की मौत सिर्फ हादसा नहीं ? बेटे का आरोप, प्लेन क्रैश में साजिश का शक !!
बारामती विमान दुर्घटना ने राजनीति और प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है. अजित पवार के बेटे Jay Pawar ने इस हादसे को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं और निष्पक्ष जांच की मांग की है.
उन्होंने विमान के ब्लैक बॉक्स की सुरक्षा पर शक जताते हुए कहा कि इसे इतनी आसानी से नष्ट नहीं किया जा सकता. जय पवार ने महाराष्ट्र की जनता को सच जानने का अधिकार बताया और विमानन कंपनी पर प्रतिबंध व उसकी भूमिका की स्वतंत्र जांच की भी मांग की.
इस बयान के बाद बारामती विमान दुर्घटना को लेकर अब राजनीति और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है.
अजित पवार के बेटे जय पवार ने इस हादसे को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं और इसकी गहन व निष्पक्ष जांच की मांग की है. जय पवार का कहना है कि इस दुर्घटना में गंभीर चूक होने की आशंका है.
उन्होंने खास तौर पर विमान के ब्लैक बॉक्स को लेकर सवाल उठाए. उनका कहना है कि ब्लैक बॉक्स इतनी आसानी से नष्ट नहीं हो सकता, इसलिए इस पूरे मामले में सच्चाई सामने आनी चाहिए. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता को यह जानने का पूरा अधिकार है कि हादसा कैसे हुआ और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है. साथ ही जय पवार ने इस विमानन कंपनी पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की है और कहा है कि कंपनी की भूमिका की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए…