ब्यूरो,
सोना और चांदी में गिरावट जारी
सोना और चांदी में गिरावट जारी है। एमसीएक्स पर सोना करीब 2100 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,659 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। चांदी 6800 रुपये से ज्यादा लुढ़ककर 2,33,038 रुपये पर कारोबार कर रही थी। वहीं सोना और चांदी को लेकर एक्सपर्ट की राय अब कुछ बदली हुई नजर आ रही है।
एक्सपर्ट ने सोना और चांदी में भारी मुनाफा कमाने वाले निवेशकों को सलाह दी है कि वे अब मुनाफावसूली करें। यानी सोना और चांदी बेचकर निकल जाएं।
पिछले डेढ़ साल में इन कीमती धातुओं ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। सोना 101% और चांदी 167% तक बढ़ी है। इकनॉमिक टाइम्स के मुताबिक जानकारों का कहना है कि अब इन धातुओं में बड़ा दांव लगाना जोखिम भरा हो सकता है।
पिछले 18 महीनों में, डॉलर के हिसाब से सोना 101% और रुपये के हिसाब से 116% बढ़ा है। वहीं, चांदी डॉलर के हिसाब से 167% और रुपये के हिसाब से 198% उछली है। हालांकि, जनवरी 2026 में अपने हालिया रिकॉर्ड स्तर से अंतरराष्ट्रीय चांदी में 36.63% और सोने में 7.8% की गिरावट आई है।