यूपी में जनसुनवाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए राज्य सरकार ने कड़े निर्देश जारी किए

आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

यूपी में जनसुनवाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए राज्य सरकार ने कड़े निर्देश जारी किए

यूपी में जनसुनवाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए राज्य सरकार ने कड़े निर्देश जारी किए हैं स्पष्ट किया गया है कि प्रत्येक कार्यदिवस पर जिले में जिलाधिकारी (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अपने-अपने कार्यालयों में बैठकर जनसुनवाई करेंगे। इसके बावजूद बड़ी संख्या में फरियादी राजधानी लखनऊ पहुंच रहे हैं, जिससे संकेत मिल रहा है कि जिला स्तर पर शिकायतों के निस्तारण में उम्मीद के मुताबिक तत्परता नहीं दिखाई जा रही है।

इसी लापरवाही को रोकने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय ने अब जिलों में जनसुनवाई की सीधी मॉनिटरिंग का निर्णय लिया है। जनसुनवाई के निर्धारित समय में अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ा जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे कार्यालय में उपस्थित रहकर शिकायतों की सुनवाई कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *