पुलिस ग्रीवांस रिड्रेसल यूनिट (पी.जी.आर.यू.) का गठन, पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए शुरू की गई एक नई पहल

आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

 

पुलिस ग्रीवांस रिड्रेसल यूनिट (पी.जी.आर.यू.) का गठन, पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए शुरू की गई एक नई पहल

जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद में पुलिस कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए एक नई पहल शुरू की गई है। महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय में पुलिस ग्रीवेंस ड्रेसल यूनिट का गठन किया गया है। यह यूनिट सिंगल विंडो सिस्टम की तर्ज पर पुलिस कर्मियों की विभिन्न समस्याओं का निदान करेगी। जनपद जौनपुर में पुलिसकर्मी अपनी विभिन्न समस्याओं (जैसे वेतन विसंगति, एरियर भुगतान, इनक्रीमेंट, जी०पी०एफ० सम्बन्धी, चरित्र पंजिका में नॉमिनी/पता/शिक्षा अभिलेखों का अंकन या परिवर्तन, चिकित्सा प्रतिपूर्ति इत्यादि किसी भी प्रकार की सेवा सम्बन्धी समस्याएँ) का त्वरित निस्तारण पी.जी.आर.यू.के माध्यम से करा सकते है। पुलिस ग्रीवांस रिड्रेसल यूनिट के प्रभारी उ0नि नयन कुमार राय है। पुलिसकर्मी मोबाइल नंबर- 6393423787 पर अपनी समस्या भेज कर समाधान करवा सकते हैं। पुलिस कर्मियों के द्वारा बतायी गयी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करते हुए P.G.R.U द्वारा सम्बन्धित पुलिस कर्मी को अवगत भी करा दिया जायेगा। प्राप्त शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग की जायेगी तथा प्रत्येक प्रकरण के निस्तारण की समय-सीमा निर्धारित की गई है। महोदय द्वारा यूनिट के कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *