निराश्रित विकलांग महिला ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद, जिलाधिकारी के माध्यम से की अपील


Alok Verma, Jaunpur Bueauro,

निराश्रित विकलांग महिला ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद
जिलाधिकारी के माध्यम से की अपील

जौनपुर। 70 वर्षीय विकलांग निराश्रित वृद्धा रन्नो वर्मा ने जिलाधिकारी दिनेश चंद सिंह से जीवन रक्षा करने जीवित रहने के लिए सहायता की मार्मिक अपील की है। वृद्ध एवं विकलांग महिला के भरण-पोषण, सुरक्षा और प्रशासनिक सहायता हेतु अर्जेंट प्रार्थना पत्र (CrPC 125, Senior Citizens Act 2007, Maintenance & Welfare of Parents & Senior Citizens Act, Rights of Persons with Disabilities Act के तहत)
उक्त विकलांग निराश्रित वृद्धा रन्नो वर्मा जौनपुर में अपने भतीजे के साथ रहती है उनके पति ने साथ रखने से मना कर दिया है और वृद्धा रन्नो वर्मा को कोई गुजारा भत्ता भी नहीं देते हैं। विकलांग होने के कारण वृद्धा की स्थिति अत्यंत विकट हो गई है। रन्नो वर्मा ने पिछले एक साल से फैमिली कोर्ट जौनपुर में गुजारा भत्ता के लिए वाद दाखिल किया है लेकिन अभी तक कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है।
अत्यंत विकट स्थिति से गुजर रही निराश्रित विकलांग वृद्धा रन्नो वर्मा ने जिलाधिकारी दिनेश चंद सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि वरिष्ठ नागरिक और विकलांग निराश्रित महिला की शासन स्तर से मदद करने की कृपा करें।
उनके पति श्री राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, निवासी – ग्राम आशीपुर, पोस्ट रानीगंज, जिला प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश, स्वास्थ्य विभाग से सुपरवाइजर पद से सेवानिवृत्त, पेंशन प्राप्त करते हैं और पर्याप्त संपत्ति के स्वामी हैं। इसके बावजूद वे अपनी कानूनी और वैवाहिक जिम्मेदारी का उल्लंघन कर रहे हैं, भरण-पोषण देने से लगातार इंकार कर रहे हैं और न्यायालय में जानबूझकर अनुपस्थित हैं।

फैमिली कोर्ट में भरण-पोषण हेतु वाद दाखिल किए एक वर्ष से अधिक समय हो गया है, लेकिन अब तक मेरी बुआ को कोई अंतरिम राहत या सहायता नहीं मिली है, जबकि वह एक निराश्रित, विकलांग और असहाय वृद्ध महिला हैं। उनके लिए यह जीवन-यापन अत्यंत कठिन और खतरनाक स्थिति में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *