शिमला में जिले के रोहड़ू क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति टैंक में मिला कीटनाशक   पूरे गांव को मारने की साजिश, मामला दर्ज, जांच शुरू

ब्यूरो,

शिमला में जिले के रोहड़ू क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति टैंक में मिला कीटनाशक  

पूरे गांव को मारने की साजिश, मामला दर्ज, जांच शुरू

 

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के रोहड़ू क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति टैंक में कीटनाशक मिला दिया। पूरे गांव को मारने की साजिश किसने रची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय निवासी को पीने के पानी से दवा जैसी गंध आई, जिस पर शक हुआ और आसपास के लोगों को भी पानी पीने से रोका गया। इसकी शिकायत करने पर जब पानी की जांच की जो इसमें मिलावट की पुष्टि हुई है।

पानी से गंध आते ही सतर्क हुआ आदर्श शर्मा

पुलिस को दी शिकायत में टिक्कर तहसील के बरेष्टू गांव निवासी आदर्श शर्मा ने बताया कि आठ फरवरी की दोपहर वह घर पर खाना खा रहा था, तब उन्हें पीने के पानी से दवा जैसी तेज गंध महसूस हुई। उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद जल शक्ति विभाग के माध्यम से पानी का सैंपल जांच के लिए भेजा। जांच के बाद विभाग ने बताया कि पानी में कीटनाशक की मिलावट पाई गई है।

200 लोगों की जान थी खतरे में

30 घरों के 200 लोगों को पेयजल आपूर्ति की जाती है। सैकड़ों लोगों की जान को किसने संकट में डाल दिया, ऐसा करने वाला कौन हो सकता है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पानी में यह मिलावट किसने की है।

बेहद जहरीला है कीटनाशक

बताया जा रहा है पानी में सेब के बगीचों में डाली जानी वाली जहरीली कीटनाशक डर्मिट मिला दी। यह दवा सेब के पौधों को कीटों से बचाती है व बेहद खतरनाक होती है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है व मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *