अलग अलग दलों से आए लोगों ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ली

ब्यूरो,

अलग अलग दलों से आए लोगों ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ली

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे की उपस्थिति में विभिन्न राजनीतिक दलों से आए अनेक लोगों ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सभी नवप्रवेशी सदस्यों ने किसान मसीहा स्व. चौधरी चरण सिंह के विचारों तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की नीतियों पर चलते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सरताज मलिक की विशेष उपस्थिति रही। राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से पदम प्रकाश पांडे, मोहम्मद अयाज, औरंगजेब खान, आकाश गुप्ता, फैजान गाजी, विकास गुप्ता, हमजा गाजी एवं आतिफ खान शामिल रहे। सदस्यता कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश तिवारी भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्री अम्बुज पटेल, प्रदेश महासचिव रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, चंद्रकांत अवस्थी, तराई क्षेत्रीय अध्यक्ष पी.के. पाठक तथा छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पांडे ने सभी नए सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रीय लोकदल के मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने बताया कि संगठन की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर लगातार विभिन्न वर्गों के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नए साथियों के जुड़ने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी जनहित के मुद्दों को और अधिक प्रभावी ढंग से उठाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *