ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां में कोरोना जैसे लक्षण मिले-मैक्स अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां की तबीयत खराब होने के बाद मंगलवार को दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंधिया और उनकी मां में कोविड 19 जैसे लक्षण मिले हैं। दोनों लोगों की हालत सामान्य बताई जा रही है। अभी उनकी कोविड 19 की रिपोर्ट नहीं आई है। 

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी लोगों ने बताया कि वह और उनकी मां को गले में खराश और बुखार की चपेट में आने के बाद सोमवार को ही साकेत स्थित अस्पताल में डॉक्टरों के कहने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां भर्ती हो गए। आज दूसरे दिन उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। हालांकि, अभी कोविड-19 की टेस्टिंग रिपोर्ट नहीं आई है। जिससे यह कन्फर्म नहीं हो सका है कि उन्हें कोरोना वायरस है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *