Alok Verma, Jaunpur Bueauro,

जौनपुर में PWD के अधिशाषी अभियंता समेत 3 पर FIR दर्ज
शाहगंज से निषाद पार्टी के विधायक रमेश सिंह के कथित प्रतिनिधि/करीबी रजनीश सिंह पर FIR दर्ज,
बदलापुर से BJP विधायक रमेश चंद्र मिश्रा के कथित प्रतिनिधि /करीबी गुड्डू प्रधान पर केस दर्ज,
BNS की धारा 127(2), 115(2) और 352 के अंतर्गत केस दर्ज
PWD के अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार के चैंबर में जबरन फ़ाइलों पर सिग्नेचर करने से मना करने पर वरिष्ठ एकाउंटेंट की हुई थी पिटाई,
अधिशासी अभियंता के इशारे पर दोनों विधायक के करीबियों द्वारा PWD के वरिष्ठ एकाउंटेंट राममिलन यादव को बंधक बनाकर पिटाई व जानलेवा हमला करने के लगे आरोप,
पीड़ित की शिकायत पर लाइन बाजार थाने में केस दर्ज।
अधिशासी अभियंता राजेन्द्र कुमार, रजनीश सिंह और गुड्डू प्रधान पर केस दर्ज। वही लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने भी देर रात लाइन बाजार थाने पर पहुंचकर वरिष्ठ लेखा अधिकारी राममिलन यादव के खिलाफ एससी एसटी में मुकदमा दर्ज कराया