Bueauro,
नेशनल शूटर ने कोच पर लगाया यौन शोषण का आरोप
एक उभरती हुई नेशनल लेवल की 10-मीटर एयर पिस्टल शूटर ने भारतीय शूटिंग टीम के कोच अंकुश भारद्वाज पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं. पीड़िता का दिल्ली की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में नेशनल मैच था. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मैच के बाद ‘एनालिसिस’ के बहाने उसे होटल के कमरे में ले जाया गया. पीड़िता के मुताबिक, चर्चा के दौरान जब उसने अपनी पीठ और कंधे के दर्द का जिक्र किया, तो कोच ने मदद के बहाने उसे लेटने को कहा. आरोप है कि इसके बाद कोच ने जबरदस्ती की और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं. जब लड़की ने विरोध किया और चिल्लाई, तब जाकर कोच पीछे हटा.