ब्यूरो,
जम्मू स्थित श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की मान्यता रद्द
जम्मू स्थित श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की मान्यता रद्द कर दी गई है।राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने कॉलेज को MBBS कोर्स चलाने की मंजूरी तुरंत वापस ले ली है।
जांच में कॉलेज में न्यूनतम मानकों के गंभीर उल्लंघन पाए गए। NMC ने इसे नियम 2023 का उल्लंघन बताया है। कॉलेज में पढ़ रहे MBBS छात्रों को दूसरे मेडिकल कॉलेजों में ट्रांसफर करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, 2025-26 सत्र के लिए 50 सीटों की अनुमति भी रद्द कर दी गई है।