आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,




खिलाड़ियों की जरूरतों के देखते हुए स्पोर्ट्स किट देने की घोषणा
जौनपुर। खिलाड़ियों की जरूरतों के देखते हुए बालिकाओं के लिए कबड्डी मैट और मंडलीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले समस्त खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स किट देने की घोषणा
जनपद के प्रसिद्ध समाजसेवी श्री ज्ञानप्रकाश सिंह जी द्वारा विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में शिरकत करते हुए अपने उद्बोधन के दौरान किया गया।
श्री ज्ञानप्रकाश सिंह जी द्वारा खेल प्रतियोगिता के विभिन्न इवेंट्स को करीब से देखकर बच्चो का मनोबल बढ़ाने का कार्य भी किया गया और उनके आगामी सफलता हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की गई ।
कार्यक्रम में बहुत से लोग आए और गए परन्तु खेल और बच्चो के लिए आपकी दरियादिली वंदनीय है । उक्त बातें प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने कहीं उन्होंने कहा कि श्री ज्ञान प्रकाश सिंह जनपद के गौरव हैं।