जिला जज, डीएम और एसपी ने जिला जेल का त्रैमासिक निरीक्षण किया

आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

जिला जज, डीएम और एसपी ने जिला जेल का त्रैमासिक निरीक्षण किया

जिला जज सुशील कुमार शशि, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बुधवार को संयुक्त रूप से जिला जेल का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों से मुलाकात कर उनकी कानूनी आवश्यकताओं, ठंड से बचाव की व्यवस्थाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा अन्य शिकायतों के बारे में जानकारी ली।

अधिकारियों ने बंदियों के लिए उचित स्वास्थ्य जांच और पर्याप्त चिकित्सकीय सुविधाएं सुनिश्चित करने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण दल ने जेल परिसर की साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल की उपलब्धता तथा समग्र सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की, ताकि निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष श्रीवास्तव, जेल अधीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *