आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,
सुबह घने कोहरे के कारण बच्चे नहीं जा रहे हैं स्कूल,स्कूलों में उपस्थिति सामान्य से बेहद कम
जौनपुर। सुबह घने कोहरे के कारण बच्चे नहीं जा रहे हैं स्कूल। विजिबिलिटी बहुत कम होने के कारण अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल नहीं जाने दिया।
आज सुबह बहुत घना कोहरा था लेकिन शायद प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया और स्कूलों को बंद नहीं किया और न स्कूलों का समय परिवर्तित किया। सुबह आठ बजे इस भीषण कोहरे और ठंड में छोटे बच्चों को स्कूल भेजना अभिभावकों को कष्टप्रद लग रहा है। प्रशासन ने भी स्कूलों का समय परिवर्तित नहीं किया है। अभिभावकों का कहना है कि सभी स्कूलों का समय सुबह दस बजे कम से कम होना चाहिए जिससे सुचारू रूप से जीवन चल सके। इस भीषण कोहरे और ठंड में आठ बजे का स्कूल समय व्यवहारिक नहीं है।