ब्यूरो,
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया 26 दिसम्बर, 2025 तक
उत्तर प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने तथा शुद्ध मतदाता सूची को बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग से 02 सप्ताह का समय बढ़ाने का किया गया अनुरोध को ECI का अनुमोदन मिला। सीईओ नवदीप रिणवा के अनुसार दो सप्ताह के बढ़े ECI द्वारा की गई अवधि बढ़ोत्तरी में जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा मृतक, शिफ्टेड तथा अनुपस्थित मतदाताओं का पुन: सत्यापन कराया जा सकेगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने अपने प्रैस बयान में गुरुवार को बताया है तब कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2026 के आधार पर प्रदेश में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) की घोषित तिथियों को 15 दिन बढ़ाते हुए पुनः संशोधित तिथियां जारी कर दी गई है। संशोधित तिथियों के अनुसार 26 दिसम्बर, 2025 तक गणना अवधि निर्धारित की गई है। सीईओ के अनुसार निर्वाचन नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन अब 31 दिसंबर, 2025 को होगा। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 31 दिसम्बर, 2025 से 30 जनवरी, 2026 तक निर्धारित की गई है।
31 दिसंबर, 2025 से 21 फरवरी, 2026 तक नोटिस चरण में गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 28 फरवरी, 2026 को किया जाएगा।