आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

वांछित एक बाल अपचारी गिरफ्तार
पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-
वादिनी मुकदमा थाना चन्दवक पर एक लिखित प्रा0पत्र के साथ उपस्थित हुई व अवगत कराया गया कि उसकी पुत्री के पर साथ गांव का ही बाल अपचारी के द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बना लेना जिससे वादिनी की पुत्री को 7 माह की गर्भवती हो गयी तथा इसके सम्बन्ध मे उलाहने देने हेतु उसके घर गयी तो उसके घर वालो द्वारा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध मे प्राप्त प्रार्थना पत्र पर मु0अ0सं0 376/2025 धारा 69/351(2) बीएनएस बनाम 1. बाल अपचारी 2. उसके घर के अन्य सदस्य थाना चन्दवक जौनपुर पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी का विवरणः-
थाना चन्दवक पुलिस टीम द्वारा दिनांक 11.12.2025 को समय सुबह 11.10 बजे बरम बाबा मन्दिर बरामनपुर के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित एक नफर बाल अपचारी को हिरासत मे लिया गया । हिरासत मे लेकर अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1.01 बाल अपचारी
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
1.मु0अ0सं0 376/2025 धारा 69/351(2) बीएनएस
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-
1.उ0नि0 राजकुमार यादव, थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
2.उ0नि0 मो0 शाहिद, थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
3.का0 विजय यादव, थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।