चाइनीज मंझे की चपेट में आने से शिक्षक की मौत

Alok Verma, Jaunpur Bueauro,

0

चाइनीज मंझे की चपेट में आने से शिक्षक की मौत

जौनपुर । उमरपुर निवासी संदीप तिवारी जो कि शिक्षक थे, शास्त्री ब्रिज पर चाइनीज मंझे की चपेट में आने से मौत हो गई। सुबह अपनी बेटी को सेंट पैट्रिक स्कूल पहुंचाकर घर आ रहे थे पुल पर मंझा उनकी गर्दन में फंस गया और गला कट गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल भिजवाया लेकिन उनकी जान नहीं बची। इस दुखद घटना से लोगों में दुःख और स्थानीय प्रशासन के प्रति क्षोभ है। लोगों का कहना है कि प्रतिबंधित मंझा पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से ही बेचा जा रहा है।

प्रशासन और पुलिसिंग व्यवस्था की भारी लापरवाही से चाइनीज मांझा बंद होने के बाद भी आज भी खुलेआम धड़ले से बिक रहा है जिससे लगातार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है।
प्रशासन को चाइनीज मांझा बेचने वाले दुकानदारों और खरीददारों पर रासुका से भी गंभीर धारा लगाकर कार्यवाही करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *