दीपों से जगमगाएगी रामनगरी अयोध्या सज-धज कर तैयार है अयोध्या

ब्यूरो,

 

दीपों से जगमगाएगी रामनगरी अयोध्या, सज-धज कर तैयार है अयोध्या

 

अयोध्या में इस बार दीपावली ध्वजारोहण समारोह की पूर्व संध्या पर मनाई जाएगी। 25 नवम्बर को 191 फीट ऊंचा धर्म ध्वज फहराने लगेगा।

रामनगरी अयोध्या सज-धज कर तैयार है। 25 नवम्बर को 191 फीट ऊंचा धर्म ध्वज फहराने लगेगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। प्राण प्रतिष्ठा की ही तरह अयोध्या के लोग ध्वजारोह कार्यक्रम को भी अपने-अपने तरीके से सेलीब्रेट करना चाहते हैं। रामनगरी को अयोध्या को सतरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। घर-घर दीप जलाए जाएंगे। एक बार फिर अयोध्या में दीपावली मनाई जाएगी। ध्वजारोहण की पूर्व संध्या पर रामनगरी दीपोत्सव की चमक में नहाने को तैयार है। शहर के बाजार, गलियां और घर दीपों से जगमगाने वाले हैं। अयोध्या में इस बार दीपावली ध्वजारोहण समारोह की पूर्व संध्या पर मनाई जाएगी। व्यापारी भी बड़ी संख्या में ध्वजारोहण कार्यक्रम का हिस्सा बनने जा रहे हैं। अयोध्या वासी इस दिन अपने घरों में दीप और मोमबत्ती जलाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *