आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

टीवी शो बिगबॉस से होस्ट सलमान खान को हटाने की मांग
जौनपुर। टीवी शो बिगबॉस से होस्ट सलमान खान को हटाने की मांग श्री चित्रगुप्त जी महाराज समाज स्वाभिमान पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सूचना प्रसारण मंत्री और भारत सरकार से की है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेश श्रीवास्तव ने कहा है कि उनकी पार्टी इस शो में हिंदू सनातनी धार्मिक सोशल एक्टिविस्ट तान्या मित्तल को सलमान खान के बिना वजह प्रताड़ित करने पर ये मांग कर रही है। जबकि इसी शो में म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने तान्या मित्तल को शो के बाद देख लेने की धमकी दी थी लेकिन सलमान खान ने एक शब्द नहीं बोला था।
उन्होंने कहा कि साफ दिख रहा है कि शो बिगबॉस को हिंदू मुस्लिम एंगल से किया जा रहा है जो कि देश की एकता के लिए बेहद गलत है। उन्होंने कहा कि होस्ट सलमान खान को तुरंत हटाया जाए या शो बिगबॉस को बैन कर दिया जाए।