ब्यूरो,
महानगर थाने में तैनात दरोगा धनंजय सिंह 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
एंटी करप्शन टीम ने महानगर थाने में तैनात दरोगा धनंजय सिंह को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है.
सब इंस्पेक्टर धनंजय सिंह महानगर पेपर मिल चौकी में तैनात है.
पूरा मामला सितंबर महीने का है, जहां एक कोचिंग संचालक व एक अन्य के खिलाफ महानगर थाने में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म का मुकदमा युवती ने दर्ज कराया था.
युवती ने आरोप लगाया था कि कोचिंग संचालक ने उसके साथ रेप किया और साथी ने वीडियो बनाया.
12 सितंबर 2025 को महानगर पुलिस ने कोचिंग संचालक प्रतीक गुप्ता को गिरफ्तार किया था. वीडियो बनाने वाले साथी की तलाश पुलिस कर रही थी. सब इंस्पेक्टर धनंजय सिंह पर आरोप है कि उसी मामले में प्रतीक गुप्ता का नाम निकालने के लिए 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी है. एंटी करप्शन टीम ने चौकी से ही बुधवार को रात करीब 8 बजे चौकी इंचार्ज पेपर मिल धनंजय सिंह को गिरफ्तार किया है और अलीगंज थाने ले गई है.
युवती प्रतीक गुप्ता की कोचिंग मैं काम करने के लिए आई थी बाद में अच्छी तनख्वाह देने की बात कह कर प्रतीक गुप्ता ने उसको पर्सनल सेक्रेटरी रख लिया, फिर उसने आरोप लगाया था कि महानगर स्थित फ्लैट में ले जाकर उसने उसके साथ नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया…