25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, दो अन्य साथी भी गिरफ्तार

ब्यूरो,

25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, दो अन्य साथी भी गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को पुलिस और गैंगरेप के आरोपी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई

पुलिस ने आरोपी को दौड़ाकर गोली मारी, जिससे वह घायल हो गया। उसके बाएं पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया

पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश की पहचान 25 हजार रुपए के इनामी राजेंद्र कश्यप उर्फ बाबू के रूप में हुई है

राजेंद्र पर नाबालिग छात्रा से गैंगरेप का आरोप है। वह अपने चार साथियों के साथ इस घिनौनी वारदात में शामिल था

बताया गया कि पुलिस टीम को उसकी लोकेशन मिलते ही घेराबंदी की गई, जिसके दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग की

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी

वहीं, पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *