ब्यूरो,
कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फिर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी
कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फिर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, कहा- गोली कहीं से भी आ सकती है
कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फिर से फायरिंग की गई है. इससे पहले भी कपिल शर्मा के कैफे कैप्स कैफे पर दो बार फायरिंग हो चुकी है. इसका मतलब है कि आज की घटना के साथ कपिल शर्मा के कैफे पर तीन बार फायरिंग हो चुकी है. कपिल शर्मा के कैफे पर फिर से फायरिंग करने का वीडियो भी सामने आया है. कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गोल्डी ढिल्लो और कुलदीप सिद्दू नेपाली की जिम्मेदारी ली है.
सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर लॉरेंस गैंग ने जिम्मेदारी ली है. सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह. आज जो (Kaps Caffe, सरे) में तीन बार फायरिंग हुई है, उसकी ज़िम्मेदारी मैं, कुलवीर सिद्धू और गोल्डी ढिल्लों लेते हैं. हमारा आम जनता से कोई दुश्मनी नहीं है. जिनसे हमारा झगड़ा है, वो हमसे दूर रहें.
सोशल मीडिया पोस्ट पर आगे लिखा कि जो लोग अवैध (दो नंबर का) काम करते हैं, लोगों से काम करवा कर पैसे नहीं देते, वो भी तैयार रहें. जो भी बॉलीवुड में धर्म के ख़िलाफ़ बोलते हैं, वो भी तैयार रहें — गोली कहीं से भी आ सकती है. वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह.