राहुल का नाम लेने वाले मॉब लिंचिंग के शिकार हुए हरिओम के परिवार से आज मिले योगी के दो मंत्री, दी 14 लाख की आर्थिक सहायता

ब्यूरो,

राहुल का नाम लेने वाले मॉब लिंचिंग के शिकार हुए हरिओम के परिवार से आज मिले योगी के दो मंत्री, दी 14 लाख की आर्थिक सहायता

रायबरेली। रायबरेली में मॉब लिंचिंग में मारे गए दलित युवक हरिओम वाल्मीकि के परिवार से शनिवार को योगी सरकार के दो मंत्री राकेश सचान और असीम अरुण ने मुलाकात की। दोनों मंत्री ऊंचाहार की नई बस्ती पहुंचे और मृतक की पत्नी पिंकी तथा पिता गंगादीन को सरकार की ओर से 6.92 और 6.92 लाख रुपये के चेक प्रदान किए। इस तरह कुल 14 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।
मंत्रियों ने हरिओम की पत्नी पिंकी और बेटी अनन्या से बातचीत की और उन्हें ढांढस बंधाया। सरकार की ओर से बेटी अनन्या को हर माह 2500 रुपये का स्टाइपेंड दिए जाने की भी घोषणा की गई। मंत्रियों ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि उन्हें जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलवाया जाएगा।
परिवार ने बताया कि उन्हें सरकार और पुलिस की तरफ से पूरी मदद मिल रही है। पिंकी ने कहा कि, “सरकार और एसपी साहब लगातार सहयोग कर रहे हैं, हम अब तक की कार्रवाई से संतुष्ट हैं।” मुलाकात के बाद मंत्री असीम अरुण ने कहा, “सरकार इस घटना को लेकर बेहद सख्त है। अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। हमारा उद्देश्य राजनीति नहीं, न्याय करना है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *