नगर निगम करेगा सहारा शहर सील

ब्यूरो,

नगर निगम करेगा सहारा शहर सील

Lucknow…

170 एकड़ में फैले सहारा शहर को नगर निगम की तरफ से जारी नोटिस की अवधि समाप्त हो गई है. इसके बावजूद सहारा प्रबंधन ने प्रॉपर्टी खाली नहीं की है. अब नगर निगम के संपत्ति विभाग ने सीलिंग की तैयारी शुरू कर दी है.

नगर आयुक्त गौरव कुमार के अनुसार लीज डीड खत्म होने के बाद सहारा प्रबंधन को जगह खाली करनी के लिए 11 सितंबर को ही नोटिस जारी कर दिया गया था. नोटिस के 15 दिन बाद भी सकारात्मक जवाब नहीं मिलने पर लीज निरस्त कर कब्जा लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जरूरत पड़ने पर सीलिंग की जाएगी.

एलडीए ने शुरू की सहार शहर के नीलामी की तैयारी

एलडीए भी सहारा प्रबंधन से अपनी जमीन वापस ले चुका है. इसमें मुख्य रूप रूप से पॉलिटेक्निक चौराहे पर स्थित सहारा बाजार शामिल है. इसे ई ऑक्शन के जरिए बेचा जाएगा. इसके अलावा सहारा से वापस ली गई अन्य प्रॉपर्टी को भी ई ऑक्शन के जरिए बेचा जाएगा. एलडीए के अनुसार सारी प्रॉपर्टी मिलाकर करीब 10 हजार करोड़ की है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *