ब्यूरो,

कल कन्या पूजन करेंगे सीएम योगी
मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने महानिशा पूजन अनुष्ठान से पहले उन्होंने वैदिक मंत्रों के बीच जगतजननी मां आदिशक्ति आराधना की। एक अक्टूबर यानी कल वह गोरखनाथ मंदिर स्थित अपने आवास के शक्तिपीठ में पूर्वाह्न शारदीय नवरात्र की महानवमी तिथि को देवी दुर्गा के नौवें रूप मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना करेंगे। उसके बाद कन्या पूजन का अनुष्ठान होगा। इस अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर कुंवारी कन्याओं के पांव पखारकर श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना करेंगे। उन्हें भोजन कराएंगे और दक्षिणा, उपहार देंगे। इस दौरान परंपरा के अनुसार बटुक पूजन भी किया जाएगा। जबकि विजयदशमी के पावन पर्व पर 2 अक्टूबर, गुरुवार सुबह गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिवावतार गुरु गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन करेंगे।