ब्यूरो,
आज कई बड़े अफसर हो रहे रिटायर
यूपी के कई आईएएस,पीसीएस और आईपीएस अधिकारी आज 30 सितम्बर को रिटायर हो जाएंगे। इन अफसरों में आईएएस डॉ. सुधीर महादेव बोबड़े इस समय राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव हैं। आईएएस राकेश कुमार सिंह जेवर एयरपोर्ट नोएडा के सीईओ, आईएएस ब्रजेश नारायण सिंह सचिव सचिवालय प्रशासन, आईएएस अविनाश कृष्ण सिंह डीजी टेक्निकल एजुकेशन है। इसी तरह आईपीएस पंकज कुमार पाण्डेय पीएसी मुख्यालय के एसपी, आईपीएस कमल प्रसाद यादव डीआईजी एसीओ, वर्ष 1997 बैच के आईपीएस डॉ. जीके गोस्वामी यूपी फोरेंसिंक साइंस इंस्टीटयूट के संस्थापक निदेशक पद पर तैनात हैं। इनके अलावा पीसीएस अधिकारी अरुण मणि तिवारी अयोध्या में एडीएम एलए और सर्वेश कुमार गुप्ता मुरादाबाद में एडिशनल कमिश्नर हैं।