ब्यूरो,

डोनाल्ड ट्रंप का अब फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाने का ऐलान
डोनाल्ड ट्रंप ने अब फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाने का किया ऐलान, बोले- दूसरे देशों ने चुरा लिया अमेरिका का बिजनेस,भारत पर भी पड़ेगा असर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक नई इंडस्ट्री के लिए भारी-भरकम टैरिफ का ऐलान कर दिया। जी हां, ट्रंप ने इस बार फिल्म इंडस्ट्री को झटका देते हुए सभी विदेशी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाने की घोषणा की है। राष्ट्रपति का ये कदम फिल्म इंडस्ट्री में संरक्षणवादी व्यापार नीतियों को लागू करने की उनकी इच्छा का संकेत देता है, जिससे उन स्टूडियो के लिए अनिश्चितता बढ़ रही है जो इंटरनेशनल बॉक्स-ऑफिस रेवेन्यू और क्रॉस-बॉर्डर को-प्रोडक्शन्स पर बहुत ज्यादा निर्भर हैं।