केपी ओली शेख हसीना की तरह देश छोड़कर नहीं भाग पाएंगे, 5 नेताओं को देश छोड़ने पर रोक

केपी ओली शेख हसीना की तरह देश छोड़कर नहीं भाग पाएंगे, 5 नेताओं को देश छोड़ने पर रोक

नेपाल में केपी शर्मा ओली, शेर बहादुर देउबा, पुष्प कमल दहल, दीपक खडका और अरजू राणा देउबा पर भ्रष्टाचार व मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू हुई है, काठमांडू छोड़ने पर रोक लगी है.
बांग्‍लादेश की तरह नेपाल में भी तख्‍तापलट के बाद नया खेल शुरू हो गया है. पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, शेर बहादुर देउबा, पुष्प कमल दहल (प्रचंड), पूर्व ऊर्जा मंत्री दीपक खडका और उनकी पत्नी अरजू राणा देउबा के काठमांडू छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. प्रदर्शन के दौरान उनके घर में बैंक नोट जलाने का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद सरकार ने इन नेताओं के ख‍िलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार की जांच शुरू की है. बांग्‍लादेश में तो शेख हसीना देश छोड़कर भाग आई थीं और भारत में शरण ली थी, लेकिन केपी ओली के ल‍िए यह राह अब मुश्क‍िल हो गई है.
काठमांडू पोस्‍ट की रिपोर्ट के मुताबिक, मनी लॉन्ड्रिंग जांच विभाग (DMLI) ने इन नेताओं के खिलाफ जांच शुरू की है. जांच के दौरान उनके घरों से जलाए गए नोटों के अवशेष, राख और अन्य साक्ष्य एकत्र किए गए हैं. इन साक्ष्यों को राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में भेजा गया है. विभाग के एक अधिकारी ने बताया, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और तस्वीरों के आधार पर प्रारंभिक समीक्षा के बाद यह जांच शुरू की गई है. शेर बहादुर देउबा के सचिवालय ने इन आरोपों को नकली और बढ़ा-चढ़ा कर पेश की गई और बदनाम करने के उद्देश्य से फैलाए गए बताया है. वहीं, पुष्प कमल दहल और दीपक खडका के खिलाफ भी भ्रष्टाचार और अवैध संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगाए गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *