इलाहाबाद हाई कोर्ट को मिले 24 नए जज, 160 में से अब भी 50 पद खाली

ब्यूरो,

इलाहाबाद हाई कोर्ट को मिले 24 नए जज, 160 में से अब भी 50 पद खाली

इलाहाबाद हाई कोर्ट में न्यायिक प्रक्रिया को गति देने के लिए केंद्र सरकार ने 24 नए जजों की नियुक्ति को मंजूरी दी है. राष्ट्रपति भवन की अधिसूचना के अनुसार, 160 जजों की क्षमता वाले इस हाई कोर्ट में अब जजों की संख्या 109 हो गई है, जिससे रिक्तियां 74 से घटकर 50 रह गई हैं. इनमें 10 वकील और 14 वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें जज बनाया गया है.

नए जजों में 14 न्यायिक अधिकारियों के नाम हैं: डॉ. अजय कुमार (द्वितीय), चवन प्रकाश, दिवेश चंद्र सामंत, प्रशांत मिश्र (प्रथम), तरुण सक्सेना, रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारती, पदम नारायण मिश्र, लक्ष्मीकांत शुक्ल, जय प्रकाश तिवारी, देवेंद्र सिंह (प्रथम), संजीव कुमार, वाणी रंजन अग्रवाल, अचल सचदेव, और बबीता रानी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *