ब्यूरो,

फ्रॉड बाबा चैतन्यानंद सरस्वती गिरफ्तार
फ्रॉड बाबा चैतन्यानंद सरस्वती को दिल्ली पुलिस ने आगरा के ताजगंज से गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने होटल फर्स्ट से सुबह 3.30 बजे उसे गिरफ्तार किया और उसे दिल्ली ले गयी है, लास्ट लोकेशन आगरा में ट्रेस हुई है। गरीब छात्राओं को फेल करने और बात मानने पर दुबई घुमाने तक के ऑफर दिए। हॉस्टल की तीन वार्डन उसका साथ दे रही थीं, सीसीटीवी से सीधी निगरानी उसके फोन पर थी।
भगवा धारी के गोरखधंधे की परतें लगातार खुलती जा रही हैं, एक दर्जन से अधिक छात्राओं ने उस पर शोषण, छेड़छाड़ की शिकायत की गयीं। चैतयानंद दिल्ली के बसंत कुंज में श्रृंगेरी पीठ के संस्थान श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट को कब्जे में ले लिया था, 18 बैंक खाते और 25 फिक्स डिपॉजिट मिली हैं जिनमें 18 करोड़ रुपए थे। कई कंपनियों को संस्थान की संपत्ति किराए पर दे रखी थी जिससे लाखों-लाख रुपए किराया आता था और ये किराया खुद ही हड़प कर रहा था। वॉल्वो कार पर फर्जी डिप्लोमेटिक नंबर चस्पा था।