प्राइवेट विद्यालय की टीचर पर एसिड अटैक करने वाला पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

ब्यूरो,

प्राइवेट विद्यालय की टीचर पर एसिड अटैक करने वाला पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

 

संभल. प्राइवेट विद्यालय की टीचर भावना पर एसिड अटैक करने वाले आरोपी नीशू को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है.

उस के पैर में गोली लगी है..

अभी तक इस मामले को प्रेम प्रसंग के रूप में देखा जा रहा था.. मगर जब आरोपी पकड़ा गया तो उसने अलग ही कहानी बयान की है…

दर असल टीचर की शादी 2 महीने बाद एक अग्निवीर फौजी से होनी थी । पहले उसी फौजी से नीशू की बहन की शादी की बात चल रही थी।मगर फ़ौजी के घर वालों ने इनकार कर टीचर से रिश्ता पक्का कर लिया…

इसी बात से नीशू नाराज़ था.. और उसने टीचर को फौजी से शादी न करने की धमकी दी थी..

मगर जब वो नहीं मानी तो एसिड से उसपे अटैक कर दिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *