ब्यूरो,

यूपी एसटीएफ की वाराणसी इकाई को बड़ी सफलता
पश्चिम बंगाल हुगली के ज्वेलरी शॉप में 7 करोड़ की डकैती करने वाला साथी सहित गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के हुगली में 3 अगस्त 2025 को ज्वेलरी शॉप में 7 करोड़ की डकैती करने वाला जौनपुर का शातिर अपराधी आदर्श सिंह बेहड़ा अपने साथी चोलापुर निवासी सूरज सेठ के साथ गिरफ्तार
पकड़े गए लोगो के पास से 20 लाख नगद, सोने चांदी के गहने और एक नई बुलेट बाइक बरामद
पकड़े गए आदर्श सिंह बेहड़ा के खिलाफ पहले से ही डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है
इसका सगा चाचा दीपक सिंह बेहड़ा भी शातिर अपराधी था और अब से 15-20 साल पहले वाराणसी में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया था!!