162 कछुआ व 13 बोरे मे 06 लाख रुपये कुल कीमत के कछुए की खाल के साथ 02 वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

आलोक वर्मा जौनपुर ब्यूरो,

162 कछुआ व 13 बोरे मे 06 लाख रुपये कुल कीमत के कछुए की खाल के साथ 02 वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए 162 कछुआ (करीब 440 कि.ग्रा.) व 13 बोरे मे कछुए के खाल (कुल कीमत करीब 06 लाख रुपये) के साथ 02 अन्तर्राज्यीय पेशेवर वन्यजीव तस्करों को किया गया गिरफ्तार, –

श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं आपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर प्रतिबन्धित वन्यजीव (कछुए) को तस्करी हेतु पश्चिम बंगाल लेकर जा रहे अन्तर्राज्यीय पेशेवर वन्य जीव तस्करों अपराधी 1. मोतीलाल पुत्र हजारी निवासी परवेजपुर, बलरामपुर (डोमाडीह) थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी, 2. ममता पत्नी मोतीलाल निवासी परवेजपुर, बलरामपुर (डोमाडीह) थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी को 04 पिट्ठू बैंग (प्रत्येक में 15 कुल 60 अदद बेश कीमती कछुओ) के साथ रेलवे स्टेशन खेतासराय के पास से आज दिनांक-20.09.2025 को समय 02.15 बजे दिन में गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ का विवरण-
अभियुक्तों से कड़ाई से बरामद कछुओं के बारे मे पूछा गया तो बताये कि वार्ड नं0-07 कासिमपुर नगर पंचायत खेतासराय में अपने मालिक मुस्ताक पुत्र एकलाख के घर से कछुआ लेकर आ रहे है और भी कछुए वहाँ पर है। जिसके क्रम मे गिरफ्तार अभियुक्तगणों के साथ मुस्ताक उपरोक्त के घर आकर तलाशी ली गयी तो 13 बोरे मे कछुओं के खाल तथा घर के अन्दर बने अन्डरग्राउन्ड मे पानी में छिपा कर रखे गये 102 अदद जिन्दा कछुआँ बरामद किया गया। मकान मालिक अभियुक्त मुस्ताक पुत्र एकलाख उपरोक्त मौके से फरार हो गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही हैं। वन क्षेत्राधिकारी श्री राकेश कुमार मो0नं0-6306011894 पर आवश्यक कार्यवाही हेतु सूचना दी गयी हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1. मोतीलाल पुत्र हजारी निवासी परवेजपुर, बलरामपुर (डोमाडीह) थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी।
2. ममता पत्नी मोतीलाल निवासी परवेजपुर, बलरामपुर (डोमाडीह) थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त मोतीलाल-
1. मु0अ0सं0-186/2014 धारा 9/39/50/51 वन्य जीव (संरक्षण) अधि0 थाना कुमारगंज जनपद फैजाबाद
2. मु0अ0सं0-398/2023 धारा 9/48ए/49/51/52 वन्य जीव (संरक्षण) अधि0 थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी
3. मु0अ0सं0-186/2025 धारा 9/48ए/49/51/52 वन्य जीव (संरक्षण) अधि0 थाना खेतासराय जनपद जौनपुर

आपराधिक इतिहास अभियुक्ता ममता —
1. मु0अ0सं0-186/2025 धारा 9/48ए/49/51/52 वन्य जीव (संरक्षण) अधि0 थाना खेतासराय जनपद जौनपुर
बरामदगी —
1. चार पिठ्ठू बैंग मे कुल 60 अदद, 5 बोरे में कुल 102 जिन्दा कछुआ( कुल 162 जिन्दा कछुआ) तथा 13 बोरे में बेस किमती कछुआ का खाल

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम —
1. श्री रामाश्रय राय थानाध्यक्ष खेतासराय जनपद जौनपुर ।
2. व0उ0नि0 मो0 तारिक अंसारी, थाना खेतासराय जनपद जौनपुर
3. उ0नि0 अनिल कुमार पाठक, थाना खेतासराय, जौनपुर ।
4. हे0का0 राजकुमार यादव, का0 बृजेश मिश्रा, का0 मनीष यादव, का0 सोनू गिरी, हे0का0 धर्मेन्द्र यादव थाना खेतासराय जनपद जौनपुर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *