आलोक वर्मा जौनपुर ब्यूरो,


‘मिशन शक्ति’ फेज 5 के तहत महिला पुलिस कर्मियों एवं अधिकारियों द्वारा सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन संदेश देते निकाली गई बाइक रैली
जौनपुर। #MissionShakti5 के तहत महिला पुलिस कर्मियों एवं अधिकारियों द्वारा सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश देते हुए निकाली गई भव्य बाइक रैली –
आज दिनांक 21.09.2025 – उत्तर प्रदेश पुलिस के महत्वपूर्ण अभियान ‘मिशन शक्ति’ फेज 5 के तहत, जनपद जौनपुर में पुलिस लाइन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को जिलाधिकारी जौनपुर, डाॅ0 दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डाॅ कौस्तुभ द्वारा पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह बाइक रैली रिजर्व पुलिस लाइन जौनपुर से प्रारम्भ होकर वाजिदपुर तिराहा से होते हुए जेसिस चौराहा, रोडवेज तिराहा, कलेक्ट्रेट तिराहा, अम्बेडकर तिराहा से हुए पुलिस लाइन में समाप्त हुई। रैली का उद्देश्य समाज में महिलाओं को उनके कानूनी और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि #MissionShakti5 अभियान के तहत महिलाओं को निडर होकर आगे बढ़ने का वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि किसी भी प्रकार की घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 अथवा नजदीकी थाना/चौकी को दें एवं महिलाओं का सम्मान ही समाज का सम्मान है व महिला स्वावलंबन से ही वास्तविक सशक्तिकरण संभव है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, श्री आयुश श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रतिसार निरीक्षक आदि अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।