Bueauro,
मारीच बनकर आया अपराधी गोली लगने पर बोला, यूपी आकर गलती हो गयी : योगी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों और कानून व्यवस्था तोड़ने वालों का बुरा हश्र होगा। उन्होंने दो टूक कहा कि यूपी में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। योगी ने एक उदाहरण देते हुए कहा, “एक अपराधी मारीच बनकर आया था। जब पुलिस की गोली से घायल हुआ तो कहने लगा कि मुझसे गलती हो गई जो मैं उत्तर प्रदेश आ गया।” उन्होंने साफ किया कि यूपी में अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी।