ईशा हाॅस्पिटल प्रांगण में सेवा पखावड़ा के अन्तर्गत “नारी सशक्त, परिवार अभियान”

आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

ईशा हाॅस्पिटल प्रांगण में सेवा पखावड़ा के अन्तर्गत “नारी सशक्त, परिवार अभियान”

आज दिनांक 17 सितम्बर दिन बुधवार से 2 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार तक ईशा हाॅस्पिटल प्रांगण में सेवा पखावड़ा के अन्तर्गत “नारी सशक्त, परिवार अभियान” के तहत विभिन्न निशुल्क योजनाए का क्रियान्वन किया जा रहा है। जिसमें चिकित्सक द्वारा परामर्श दिये जाने पर मरीज की पात्रता के अनुसार (1) हिमोग्लोबिन (2) ब्रेस्ट/सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग (3) फिजिशियन द्वारा मुप्त परामर्श (4) वय वंदना योजना के अन्तर्गत 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के सभी बुजुर्ग का आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा। इसी क्रम में आज ईशा हाॅस्पिटल की चिकित्सक डा0 स्मिता श्रीवास्तव प्रशासन द्वारा मडियाहूँ मे संचालित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अपनी चिकित्सकीय सेवायें प्रदान की। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ माननीय सुषमा पटेल जी को डा0 स्मिता श्रीवास्तव द्वारा माल्यार्पण कर किया। साथ ही ईशा हाॅस्पिटल ब्लड सेन्टर में पुरे पखावड़ा स्वैच्छिक रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया है। जिससे स्वैच्छिक रक्त दाता आकर अपना रक्त दान कर किसी जरूरत मंद की जान बचाने में अपना अमूल्य योग दान दे सकते है। एक रक्त दान तीन जरूरत मंद मरीजो के काम आ सकता है। शिविर के सभी कार्य प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक संचालित होगे।

अधिक जानकारी के लिए इस न0 पर संपर्क करे:- 6307944852

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *