19 सितंबर को जौनपुर आएंगे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, कई परियोजनाओं और जिला अस्पताल का करेंगे निरीक्षण

आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

19 सितंबर को जौनपुर आएंगे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

कई परियोजनाओं और जिला अस्पताल का करेंगे निरीक्षण

जौनपुर। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक 19 सितम्बर को जौनपुर दौरे पर रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक वे सुबह लगभग 10 बजे हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन मैदान पहुंचेंगे। यहां उतरने के बाद वे पुलिस लाइन में निर्माणाधीन ट्रांजिट हॉस्टल का निरीक्षण करेंगे।
इसके उपरांत डिप्टी सीएम जिला अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे और फिर सिरकोनी ब्लॉक स्थित गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। दौरे के अंतिम चरण में वे अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *