पानी भरे गड्ढे में गिरकर डूब गई साढ़े 3 वर्षीय मासूम बच्ची पुलिस को बिना सूचना दिए  कर दिया बच्ची का अंतिम संस्कार 

आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

 पानी भरे गड्ढे में गिरकर डूब गई साढ़े 3 वर्षीय मासूम बच्ची

पुलिस को बिना सूचना दिए  कर दिया बच्ची का अंतिम संस्कार 

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के भगासा गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें साढ़े 3 वर्षीय मासूम बच्ची नव्या पानी भरे गड्ढे में गिरकर डूब गई। नव्या अपने माता-पिता की तीन संतानों में दूसरे स्थान पर थी। नव्या दरवाजे पर खेल रही थी जबकि उसकी मां घरेलू काम में व्यस्त थीं और पिता राहुल पटैला बाजार गए थे। थोड़ी देर बाद मृतका के बड़े पिता को गड्ढे में किसी बच्चे का हाथ दिखाई पड़ा जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया और उसे निकालने की कोशिश की लेकिन वे खुद भी गड्ढे में डूबने लगे। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने नाव्या को गड्ढे से बाहर निकाला और शाहगंज स्थित एक निजी अस्पताल ले गये जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *